जल अर्पण दिवस पर नेतानार स्कूल में जल संरक्षण का संदेश, बच्चों ने लिया जल की हर बूंद बचाने का संकल्प

Posted On:- 2026-08-27




सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नेतानार स्थित प्राथमिक शाला में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान बच्चों को जल के महत्व, संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक अभिषेक मिंज एवं प्रयोगशाला से जुड़े कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला सहायक मानेश साहू ने जल स्रोत से पानी का नमूना लेकर मौके पर जल गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पानी को दूषित होने से बचाने और अनावश्यक जल बर्बादी रोकने का संदेश दिया गया। बच्चों ने जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पानी की प्रत्येक बूंद बचाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में “जल है तो कल है” और जल स्वच्छता से संबंधित संदेशों के माध्यम से जागरूकता का वातावरण बनाया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण और जन-जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल अर्पण दिवस के माध्यम से बच्चों और समुदाय को यह संदेश दिया गया कि जल की सुरक्षा एवं संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अभिषेक मिंज, दीपक रात्रे, दुर्गेश साहू, प्रयोगशाला सहायक मानेश साहू सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेश “जल की हर बूंद अनमोल है, आज बचाएंगे तो कल सुरक्षित पाएंगे” के साथ हुआ।




Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...