त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सामग्रियों की जांच

Posted On:- 2026-08-27




कोण्डागांव (वीएनएस)। त्योहारी सीजन के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ दीपक अग्रवाल के आदेश, जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी, कोण्डागांव के नेतृत्व में ‘बने खाबा-बने रहिबो 2.0’ अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही की जा रही है।

19 अगस्त 2026 को विभागीय टीम द्वारा कोण्डागांव शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए पनीर एवं विभिन्न मिठाईयों के 04 नमूने जांच हेतु संकलित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को कोण्डागांव शहर स्थित विभिन्न वितरक फर्म एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पनीर, सूजी रस्क, बेसन, खाद्य तेल, घी, चावल एवं टॉफी के कुल 07 नमूने जांच हेतु संकलित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाये रखने, खाद्य पदार्थों का उचित रख-रखाव करने तथा खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही विभागीय टीम द्वारा आम नागरिकों एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री के पर्चों का वितरण कर जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी त्योहारी अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूना संक्कलन एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी। 



Related News
thumb

लैब में रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोशल मीडिया रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया।


thumb

मुरूमसिल्ली : एशिया का पहला सायफन डैम, बारिश में और भी बढ़ जाती ही ख...

पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो...


thumb

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों की नई पदस...

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।


thumb

पोषण माह 2026 : प्रदेशभर में होंगे जागरूकता और जनभागीदारी के कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के आयोजन को लेकर आज संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।


thumb

आत्मा के भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होता है आत्म-कल्याण: मुनि ...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (मालवीय रोड) एवं दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धार्मिक अनुष्ठानों, स्वाध्याय और प्रवचन ...


thumb

राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया।