राजनांदगांव (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व से पहले 31वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर कौरिनभाठा राजनांदगांव निवासी शीला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शीला ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें अपने घरेलू खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। समय पर राशि मिलने से परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होती है। रक्षाबंधन जैसे पर्व के पहले योजना की 31वीं किस्त मिलने से उनकी खुशियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी है। योजना की राशि से महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। शीला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके लिए संबल और विश्वास का आधार बनी है।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...