महतारी वंदन योजना उमा के जीवन में केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का बना माध्यम

Posted On:- 2026-08-27




उमा बाई ने राखी त्योहार में खुशियां लाने के लिए विष्णु भैया को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी 68 वर्षीय उमा बाई को राखी पर्व से पहले योजना की 31वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई। राशि मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

उमा बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। बुजुर्ग होने के कारण दवाइयों और आवश्यक पौष्टिक आहार की जरूरत रहती है। योजना से मिलने वाली राशि इन जरूरी खर्चों को पूरा करने में उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के अवसर पर वे अपने छोटे-छोटे पोते-पोतियों के लिए खाने-पीने की चीजें और अपनी सामथ्र्य के अनुसार छोटी-छोटी खुशियां खरीदती हैं। अपने हाथ में जरूरत के समय खर्च करने के लिए पैसा होने से उन्हें आत्मविश्वास और खुशी महसूस होती है। घरेलू आवश्यकताओं के समय भी वे इस राशि का उपयोग करती हैं।

उमा बाई ने कहा कि जब से उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि मिलनी शुरू हुई है, तब से छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। अब वे अपनी दैनिक जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भरता कम हुई है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बनी है। राखी पर्व से पहले 31वीं किस्त मिलने से उनके लिए त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।




Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...