मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष संगवारी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

Posted On:- 2026-08-27




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में अंतरिक्ष संगवारी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा समर्थित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के विघार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नवाचार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन जशपुर एवं  IDYM Foundation के संयुक्त तत्वावधान में अंतरिक्ष क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि और सक्रियता बढ़ाने हेतु कक्षा 8 वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जिला स्तरीय श्अंतरिक्ष यात्रा एवं अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 10 हजार छात्र का स्क्रीनिंग करने के लिए 8 विकासखंड को शामिल किया गया है।

समय रेखा

27 अगस्त को घोषणा,

15 सितंबर 2026 को पंजीकरण की अंतिम तिथि तिथि,

26 सितंबर को परीक्षा,

27 और 29 सितंबर को मूल्यांकन व साक्षात्कार,

1 से 7 अक्टूबर तक रायपुर में प्रशिक्षण,

15 अक्टूबर से बेंगलुरु यात्रा व शुभांशु शुक्ला से मुलाकात और 26 अक्टूबर 2026 को पुरस्कार समारोह शामिल हैं।




Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...