जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में जशपुर एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ किया। और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विष्णु भैया ने जशपुर के 50 बहनों को ई रिक्शा की सौगात दी। पिछले रक्षाबंधन पर्व में भी मुख्यमंत्री ने सहायता समूह की 14 महिलाओं को ई रिक्शा दिया था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 3 करोड़ की लागत से बनने वाले बगिया में विश्राम गृह का और बगिया में यादव मौहल्ला तक के सी सी रोड का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वालंबन की डगर पर आगे बढ़ रही है। स्व सहायता समूह की दीदीयों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई उपहार स्वरूप भेंट किए। उन्होंने बताया कि रायपुर की महिलाओं को भी 92 ई रिक्शा प्रदान किया गया है। आज हमारी स्व सहायता समूह की दीदीयां किराना दुकान, सब्जी का व्यापार और अन्य व्यवसाय से जुड़ी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और अन्य स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुद्रा लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। आज महिलाएं ई रिक्शा के माध्यम से प्रत्येक माह में 15 हजार रुपए की आमदनी अर्जित कर रही है।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...