जशपुरनगर (वीएनएस)। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को जशपुर जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, मनोरा एवं रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, समरवार में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री जी ने देश में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र का उल्लेख करते हुए युवाओं से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स एवं 2036 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
संबोधन के पश्चात दोनों संस्थानों में युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं से खेल, युवा सहभागिता, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे सुझाव मांगे गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर लागू किया जा सके। इन सुझावों को साझा करने के लिए MY Bharat Portal पर विशेष लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को VBYLD 2027 Quiz में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलने का अवसर मिलने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम ने युवाओं को खेल, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा उनके विचारों को नीति एवं कार्यान्वयन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलता हासिल की।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...