जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजा कराई।
इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री साय ने बाबा भोलेनाथ को फूल, पत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक भाव से गूंज उठा। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और सभी परिवारों के कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्यगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...