नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख डी.के. कोशले ने तहसील नारायणपुर के पटवारी हल्का नंबर 05 अंतर्गत ग्राम करलखा, पातुरबेड़ा एवं दुग्गाबेंगाल पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डी.के. कोशले ने सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अमले से अब तक किए गए कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सर्वे कार्य में आ रही तकनीकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। पटवारी की आईडी में तकनीकी समस्या के कारण डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य प्रभावित हो रहा था। समस्या के समाधान के लिए अन्य पटवारी की आईडी तैयार कराकर सर्वे कार्य प्रारंभ कराया गया है। प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख ने संबंधित सर्वेयरों एवं अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगामी एक सप्ताह के भीतर सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जिले में मैन्युअल गिरदावरी के स्थान पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलों एवं कृषि भूमि से संबंधित जानकारी का डिजिटल रूप से संकलन किया जा रहा है। इसके लिए जिलेभर में सर्वे कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...