नारायणपुर (वीएनएस)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को विशेष व्यवस्था के तहत बंदी भाइयों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधी जाएगी। रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। जिला जेल प्रशासन के अनुसार, बंदियों के परिजन यानी बहनें 28 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से शाम 4रू00 बजे तक जिला जेल नारायणपुर पहुंचकर अपने बंदी भाई को राखी बांध सकेंगी।
जेल प्रशासन ने बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बहनें अपने साथ राखी के अलावा बंदी भाई को देने के लिए केवल 100 ग्राम पैकेटबंद मिठाई ला सकेंगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ को जेल परिसर में ले जाना अथवा बंदी को देना वर्जित रहेगा। जेल प्रशासन ने बंदियों के परिजनों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, ताकि रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...