रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किश्त,

Posted On:- 2026-08-28




सरस्वती चौहान बोली -विष्णु भैया ने राखी से पहले दिया उपहार’

कोरबा (वीएनएस)। रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से बहनों की खुशियां और बढ़ गई हैं। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। इससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले की तरह दूसरों पर निर्भर नहीं हैं।

कोरबा नगर के सीतामढ़ी निवासी श्रीमती सरस्वती चौहान भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि हर माह उन्हें समय पर एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो जाती है। राशि खाते में आने का संदेश मोबाइल पर मिलते ही वे अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है।

श्रीमती चौहान ने कहा, ’विष्णु भैया ने हम महिलाओं को एक हजार रुपये का हक दिया है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, ऐसे में भैया ने अपनी बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखते हुए योजना की राशि पहले ही खातों में पहुंचा दी है।’

उन्होंने कहा, ’आमतौर पर भाई राखी के बाद बहनों को उपहार देते हैं, लेकिन हमारे विष्णु भैया ने राखी से पहले ही बहनों को यह उपहार दे दिया। इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’

महतारी वंदन योजना से मिल रही नियमित आर्थिक सहायता से श्रीमती सरस्वती चौहान जैसी हजारों महिलाएं अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर समय से पहले मिली 31वीं किश्त उनके लिए आर्थिक सहारा बनने के साथ-साथ भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का सुखद एहसास भी लेकर आई है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु...

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझ...


thumb

कोरबा जिले में 300 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निःशुल्क फोस्टैक प्रशि...

खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के प्रावधानों के अनुसार खाद्य कारोबारियों के लिए फोस्टैक प्रशिक्षण आवश्यक है। इसी क्रम में फुटपाथ...


thumb

नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं ए...


thumb

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कौशल्या यादव की रसोई हुई धुआंमुक्त

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सुविधा और बदलाव की नई रोशनी लेकर आई है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों की ...


thumb

रक्षाबंधन के पर्व पर महतारी वंदन योजना बनी प्रियंका के लिए परिवार क...

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधती हैं, वह...