प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कौशल्या यादव की रसोई हुई धुआंमुक्त

Posted On:- 2026-08-28




’विष्णु भैया ने दिया सुविधा का संबल, आसान हुआ रोजमर्रा का जीवन’

कोरबा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सुविधा और बदलाव की नई रोशनी लेकर आई है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों की रसोई में जहां धुएं से राहत मिली है, वहीं महिलाओं के समय और मेहनत की भी बचत हो रही है। कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द निवासी श्रीमती कौशल्या यादव, पति  रूपचंद यादव, के लिए भी उज्ज्वला योजना ऐसी ही राहत और सुविधा लेकर आई है।

करीब एक वर्ष पहले श्रीमती यादव को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला। इससे पहले उनके घर में खाना बनाने के लिए सिगड़ी, लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल किया जाता था। पारंपरिक ईंधन से खाना बनाने में अधिक मेहनत लगती थी और रसोई धुएं से भर जाती थी। लकड़ी और कोयले की व्यवस्था करना भी रोजमर्रा के काम का हिस्सा था। कई बार ईंधन तैयार करने और चूल्हा जलाने में भी अतिरिक्त समय लग जाता था।

गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या में सहज बदलाव आया है। अब चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी या कोयले की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती। गैस की सुविधा से कम समय में खाना तैयार हो जाता है और रसोई का काम भी पहले की तुलना में आसान हो गया है। वें बताती हैं कि अब उनका अधिक समय परिवार के दूसरे जरूरी कामों में लगाया जा सकता है।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्रीमती कौशल्या यादव ने कहा, ’पहले सिगड़ी, लकड़ी और कोयले से खाना बनाते थे। चूल्हा जलाने और खाना बनाने में काफी मेहनत लगती थी और रसोई में धुआं भी होता था। अब गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना बहुत आसान हो गया है। समय की भी बचत होती है और रोज की परेशानी कम हुई है।’

उन्होंने आगे कहा, ’विष्णु भैया ने हमारे बारे में सोचा और हमें गैस कनेक्शन देकर हमारा ख्याल रखा। हमारे जैसे परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा है। अब रसोई का काम पहले से आसान हो गया है। इसके लिए मैं विष्णु भैया का दिल से धन्यवाद करती हूं।’

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलने से श्रीमती कौशल्या यादव के परिवार मंि रसोई से जुड़ी पुरानी परेशानियां कम हुई हैं। उनके लिए यह गैस कनेक्शन महज एक सुविधा नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन को सरल बनाने वाला ऐसा बदलाव है, जिसने खाना बनाने के काम को अधिक सहज और सुविधाजनक बना दिया है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु...

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझ...


thumb

कोरबा जिले में 300 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निःशुल्क फोस्टैक प्रशि...

खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के प्रावधानों के अनुसार खाद्य कारोबारियों के लिए फोस्टैक प्रशिक्षण आवश्यक है। इसी क्रम में फुटपाथ...


thumb

नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं ए...


thumb

रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं कि...

रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से बहनों की खुशियां और बढ़ गई हैं। योजना के तहत मिलने व...


thumb

रक्षाबंधन के पर्व पर महतारी वंदन योजना बनी प्रियंका के लिए परिवार क...

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधती हैं, वह...