कैरोलीन लेविट ने व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद छोड़ा

Posted On:- 2026-08-28




वॉशिंगटन (वीएनएस)। कैरोलीन लेविट ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है। उन्होंने 19 महीने से अधिक समय तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सार्वजनिक प्रवक्ता के रूप में काम किया। व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि गुरुवार उनका इस पद पर आखिरी दिन था, लेकिन उनके उत्तराधिकारी का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। लेविट व्हाइट हाउस की 36वीं प्रेस सचिव थीं। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में जब उन्होंने यह पद संभाला, तब वह इस भूमिका में आने वाली सबसे कम उम्र की मह‍िला बन गई थीं।

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति और उनकी 'अमेरिका फर्स्ट' नीतियों का मजबूती से बचाव करने के लिए लेविट की सराहना की। प्रशासन ने कहा कि उनका कार्यकाल नेतृत्व, स्पष्टता और आत्मविश्वास से भरा रहा। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, ट्रंप ने लेविट को 'व्हाइट हाउस के इतिहास की सबसे बेहतरीन प्रेस सचिवों में से एक' बताया। टेलीविजन पर होने वाली प्रेस ब्रीफिंग और समाचार कार्यक्रमों में लगातार दिखाई देने के कारण लेविट ट्रंप प्रशासन के सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गई थीं।

वह अक्सर व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग कक्ष का इस्तेमाल उन समाचार रिपोर्टों को चुनौती देने के लिए करती थीं, जिन्हें प्रशासन गलत या पक्षपातपूर्ण मानता था। पत्रकारों के साथ उनकी बातचीत कई बार तीखी और टकरावपूर्ण रही। व्हाइट हाउस ने अपने विदाई संदेश में उनकी एक प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर कहा था, 'क्या बेवकूफी भरा सवाल है।



Related News
thumb

ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को चांद और उससे आगे के मिशनों के लिए स्पेस प्रोफेशनल्स की पूरी पीढ़ी तैयार करनी होगी।


thumb

मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे पर राजनीति करने चले ममदानी को मैरी मिलबे...

मोहन भागवत इन दिनों संघ के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान के तहत अमेरिका पहुंचे हैं। उनके दौरे में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर ग...


thumb

फ़्लैश फ्लड ने उत्तरी नेपाल में मचाई तबाही: 7 की मौत, कई लोग लापता

उत्तरी नेपाल में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बुधवार को आई बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी।


thumb

भारतीय मूल की पिया डांडिया ने जीता डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक च...

भारतीय मूल की अमेरिकी और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेस क्षेत्र के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक चुनाव जी...


thumb

पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की हत्या

पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।