लखनऊ(वीएनएस)।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बहेड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मौलाना मारूफ रजा खान को गिरफ्तार किया है। मंगदपुर निवासी रजत पंडित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह के अनुसार पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।
बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मौलाना मारूफ रजा खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (बहेड़ी) अरुण सिंह ने बताया कि मंगदपुर निवासी रजत पंडित ने बहेड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मौलाना मारूफ रजा खान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित फेसबुक पेज की छायाप्रति और अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई। सिंह ने बताया कि विवादित वीडियो सामने आने के बाद मौलाना को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। अब शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविकता, उसमें कही गई बातों के संदर्भ और उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वीडियो की जांच तथा विवेचना पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। यह उनका दो दिवसीय दौरा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के पुन...
आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा देश का पहला समर्पित क्वांटम और कृत्रिम मेधा परिसर...
यह बड़ी बात है कि विजय तीसरे स्थान पर है और दीपके, जिन्होंने 2020 से 2023 तक केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया था, हाल...
भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका के बीच जेवलिन टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली की खरीद को लेकर समझौता हुआ है। अमेरिकी रा...