नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। यह उनका दो दिवसीय दौरा है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले लिखा, "मैं 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा पर जा रहा हूं।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में काफी प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा, ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने व 'विकसित भारत' और 'यांगी उज्बेकिस्तान' के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।
उन्होंने कहा, मैं ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करूंगा, जो हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच के संबंधों का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री मोदी एक सितंबर को किर्गिज का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, किर्गिज के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर मैं 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक जाऊंगा। यह सम्मेलन इस महत्वपूर्ण संगठन के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बहेड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मौलान...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के पुन...
आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा देश का पहला समर्पित क्वांटम और कृत्रिम मेधा परिसर...
यह बड़ी बात है कि विजय तीसरे स्थान पर है और दीपके, जिन्होंने 2020 से 2023 तक केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया था, हाल...
भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका के बीच जेवलिन टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली की खरीद को लेकर समझौता हुआ है। अमेरिकी रा...