पैगम्बर की शान में सुनाई नात शरीफ, बच्चों ने जीते ढेर सारे इनाम

Posted On:- 2026-08-29




सैयदी मदरसा एकता नगर भिलाई-तीन में मदरसे के बच्चों के बीच हुआ नातिया मुकाबला

भिलाई (वीएनएस)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के सिलसिले में सैयदी मदरसा एकता नगर भिलाई-तीन में मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबला हुआ।  जिसमें भिलाई व आसपास के 100 से ज्यादा बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नातिया कलाम पेश किए। आयोजन समिति की ओर से मुहम्मद उमर ने बताया कि सुबह से रात तक चले इस आयोजन में बच्चों को अलग-अलग वर्ग में इनाम दिए गए। वहीं स्कूली शिक्षा में 90 फीसदी और उससे ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। 

मुहम्मद उमर ने बताया कि नातिया कलाम उस काव्य या शायरी को कहते हैं जिसमें पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब की शान, उनकी तारीफ, उनके गुणों और उनकी सीरत (जीवन चरित्र) का बखान किया जाता है। इसके लिए मदरसे के सभी बच्चों ने अच्छी तैयारी की थी। निर्णायकगणों ने भी सभी बच्चों की पेशकश को सराहा। हाफिज कलीम अशरफी साहब की सरपरस्ती में हुए इस आयोजन में इमाम ओ खतीब हाफिज अकील अशरफी, मौलाना साबिर रजा मस्जिद मजार कमेटी के सदर रुस्तम खान , कैशियर रईस अहमद, सेक्रेटरी नसीम खान, हाजी समद ,हाजी नईम कुरैशी, हाजी बशीर खान और हाजी अली रजा मौजूद थे।  आयोजन समिति में अबुल हसन, मोहम्मद इरफान, वाजिद अंसारी, फिरोज अहमद खान, मोहम्मद हाशिम रजा, इमरान खान, गुलजार, साहिल शेख, मोहसिन रज़ा, मुख्तार, शाहिद रजा, अयान शाह, अदीब शाह, सलीम रजा और आसिफ अहमद खान शामिल हैं। 

नातिया कलाम में इन बच्चों ने बाजी मारी
इन मुकाबलों में 11 वर्ष तक के उम्र समूह में लड़कियों में अव्वल कहकशां बानो, दूसरा मोहसिना कुरैशी, तीसरा अलिजा अंजुम, लड़कों में अव्वल मोहम्मद मोईन, दूसरा अल्तमश रजा, तीसरा अयान अली, 12 से 13 उम्र समूह में लड़कियों में अव्वल जैनब फातिमा, दूसरा आतिफा, तीसरा सिफत, लड़कों में अव्वल सैयद अरमान, दूसरा कुर्बान रजा, तीसरा सिब्तैन और मोहम्मद हुसैन रहे। 14 वर्ष या उसके ऊपर के उम्र समूह में लड़कियों में अव्वल जिया अंजुम, दूसरा गौसिया फातिमा,तीसरा स्वालेहा अंजुम, लड़कों में अव्वल अब्बास रजा सईदी मदरसा एकता नगर, दूसरा मोहम्मद नूर और तीसरा आदिल हुसैन रहे। इसके साथ ही आयात  फातिमा, साहिबा, आलिया,अफशा अंजुम ,राशिद, मोईन अशरफ,साएबा अंजुम और मोहम्मद हुसैन सैयदी को विशेष इनाम दिए गए।  

एकेडमिक परिणाम में फरहत टॉप परफार्मर, अवार्ड के साथ मिला लैपटॉप
एकेडमिक वर्ष 2025- 2026 में 90 फीसदी से ऊपर अंक लाने वालों में फरहत परवीन दसवीं को टॉप परफार्मर अवार्ड और लैपटॉप दिया गया। वहीं गौसिया फातिमा, अलीना फातिमा, जीनत बानो और नफीस अहमद को बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड दिया गया आयोजन में सैयद ट्यूशन में पढ़ाने वाले शिक्षकों फरहान कुरैशी, अयान शाह, अल्फिया, मुस्कान शेख,अनीसा अंसारी और आफरीन परवीन को सम्मानित किया गया। मदरसे की खिदमत के लिए तौहीद खान और शाहनवाज कादरी को खिदमत अवार्ड दिया गया।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...