दुर्ग महापौर ने शिक्षा मंत्री को बांधी राखी, दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Posted On:- 2026-08-29




दुर्ग (वीएनएस)। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर श्रीमती बाघमार ने शिक्षा मंत्री यादव की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान को और मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व परिवार के साथ-साथ समाज में भी रिश्तों की मिठास, अपनत्व और भाईचारे का संदेश देता है।

महापौर ने कहा कि भाई-बहन का पवित्र रिश्ता जीवनभर प्रेम और विश्वास से जुड़ा रहता है। रक्षाबंधन का पर्व इसी आत्मीय रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। 

मंत्री यादव ने महापौर बाघमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...