यूथ सिख सेवा कमिटी ने मंगल सिंह का अंतिम संस्कार कराया

Posted On:- 2026-08-29




भिलाई (वीएनएस)। कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी मंगल सिंह का 26 अगस्त को बीमारी के चलते निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उनके अंतिम संस्कार में असमर्थ थे। ऐसे समय में यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने आगे बढ़कर मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कराने की जिम्मेदारी निभाई।

जानकारी के अनुसार मंगल सिंह वाहन में हेल्परी का काम करते थे। उनके परिवार में बुजुर्ग पिता, छोटी बहन, विधवा बहन और छोटा भाई हैं, जिसके पैर में दुर्घटना के कारण प्लेट लगी हुई है। परिवार की स्थिति की जानकारी 27 अगस्त की सुबह यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के हेल्पलाइन नंबर पर मिली। इसके बाद समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को मामले की जानकारी दी गई।

अध्यक्ष के निर्देश पर समिति के सदस्यों ने परिवार की मदद के लिए पहल की और मंगल सिंह का रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ कराया। समिति के इस सेवा कार्य से जरूरतमंद परिवार को कठिन समय में बड़ी राहत मिली।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समिति लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य कर रही है। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति ने भिलाई के हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के आसपास कोई लावारिस मृतक या ऐसा परिवार मिले, जो आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं है, तो इसकी जानकारी समिति को दी जा सकती है।

समिति की ओर से ऐसे जरूरतमंदों के मृत शरीर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके लिए समिति के हेल्पलाइन नंबर 9755212855 पर संपर्क किया जा सकता है।

“जिनका कोई नहीं, उनका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई” के संकल्प के साथ समिति लगातार मानव सेवा में जुटी हुई है।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...