रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और अपनापन का उत्सव: ललित चंद्राकर

Posted On:- 2026-08-29




विधायक चंद्राकर एवं अशोक चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी

दुर्ग (वीएनएस)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास की भावपूर्ण झलक देखने को मिली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं उनके बड़े भाई अशोक चंद्राकर की बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। विधायक ललित चंद्राकर की बड़ी बहनों श्रीमती सरोज चंद्राकर एवं श्रीमती सुनंदा चंद्राकर ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान परिवार में आत्मीयता और उल्लास का वातावरण रहा। विधायक ललित चंद्राकर ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके सम्मान एवं रक्षा का संकल्प दोहराया।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि बचपन की अनगिनत यादों, अपनापन और जीवनभर साथ निभाने वाले विश्वास का नाम है। राखी के पवित्र धागे के साथ बचपन की छोटी-छोटी नोकझोंक, रूठना-मनाना, साथ बिताए अनगिनत पल और सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का अटूट विश्वास फिर से जीवंत हो उठता है।

उन्होंने कहा कि समय भले ही बदल जाए, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में समाया स्नेह और अपनापन कभी कम नहीं होता। विधायक ने अपनी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का प्रेम, विश्वास और सौहार्द समाज में आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत करता है।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...