अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल: कुलपति प्रो. मनोज दयाल

Posted On:- 2026-08-29




राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में आयोजित हुए पारंपरिक व नवाचारी खेल

कुलपति, कुलसचिव संग विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

रायपुर (वीएनएस)। खेल केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का जरिया नहीं, बल्कि यह विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम क्षण तक संघर्ष कर विजय  हासिल करने का साहस प्रदान करता है। यह विचार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

       विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. दयाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, उत्साह, सकारात्मकता और आपसी समन्वय जैसे जीवन-मूल्यों का बीजारोपण होता है। ये गुण न केवल व्यक्तित्व को संतुलित और बहुआयामी बनाते हैं, बल्कि आज के दौर में तनाव मुक्त जीवन जीने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।

       राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में विविध पारंपरिक एवं नवाचारी खेलों की धूम रही। इसमें विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने ‘ओंकार दौड़‘, ‘केंद्र कबड्डी‘, ‘नेताजी की पहचान‘, ‘मत चूको चौहान‘, ‘शेर-आदमी-बंदूक‘ और ‘सुदर्शन चक्र‘ जैसी स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दयाल के साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील शर्मा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Related News
thumb

बहनों का मान, ‘विष्णु भैया‘ का सम्मान, महिला सशक्तिकरण से छत्तीसगढ़...

राखी के पवित्र धागे में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की डोर बंधी होती है। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए यह खुशी और भी खास हो गई, जब ‘व...


thumb

महतारी वंदन की राशि से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रही मीना...

महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके परिवार और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। गरियाब...


thumb

महतारी वंदन बना रंभा बाई का सहारा, स्वास्थ्य जांच से लेकर आने-जाने ...

उम्र के इस पड़ाव में जब स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें बढ़ जाती हैं और छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी आर्थिक सहारे की जरूरत महसूस होती है, ऐसे समय में म...


thumb

शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही...