रायपुर (वीएनएस)। राखी के पवित्र धागे में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की डोर बंधी होती है। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए यह खुशी और भी खास हो गई, जब ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त जारी कर बहनों को स्नेह का उपहार दिया।
महासमुंद जिले के खल्लारी की लखपति दीदी श्रीमती वंदना यादव ने प्रदेश के मुखिया ‘विष्णु भैया‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सुशासन की सरकार में प्रदेश की माताओं-बहनों को नया आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का नया अवसर मिला है।
श्रीमती वंदना यादव ने बताया कि वे पहले अपने घर तक ही सीमित थी। घर से बाहर नही निकलती थी। लेकिन समूह से जुड़कर उन्हें नया संबल मिला। उन्हें बिहान बाजार खोलने का अवसर मिला, जिसमें वे समूह की दीदियों द्वारा बनाए उत्पाद का विक्रय करती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधरीही है समूह की दीदियों को भी लाभ हो रहा है। श्रीमती यादव ने ‘विष्णु भैया‘ का आभार व्यक्त किया।
महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके परिवार और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। गरियाब...
उम्र के इस पड़ाव में जब स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें बढ़ जाती हैं और छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी आर्थिक सहारे की जरूरत महसूस होती है, ऐसे समय में म...
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही...
खेल केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का जरिया नहीं, बल्कि यह विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम क्षण तक संघर्ष कर विजय हासिल करने का साहस...