बेमेतरा (वीएनएस)। सर्व आदिवासी समाज जिला-बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा (स्टैच्यू) के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन आज 30 अगस्त 2026 को कृषि उपज मंडी प्रांगण, बेमेतरा में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी शामिल होंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल एवं सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता
अध्यक्ष, केन्द्रीय गोंड महासभा छत्तीसगढ़ कमलेश सोरी (पूजु) , करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू , अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा विजय सिन्हा , वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू , अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज सुरित मंडावी , अध्यक्ष गो समाज दरबार सिंह नेताम, एवं अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति सेवक विकास संघ एच.आर. ध्रुव शामिल होंगे।
आयोजक समिति ने जिले के समस्त आदिवासी समाज एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार सरगुजा जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और खुशियों का संदेश लेकर आया है। महतारी ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारा...
गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड...
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी ...