रायपुर (वीएनएस)। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त जारी कर प्रदेश की लाखों बहनों को आर्थिक संबल के साथ स्नेह का उपहार दिया है।
महासमुंद जिले के कोमाखान विकासखंड के ग्राम बिडोरा की श्रीमती सुशीला यादव भी प्रदेश की बहनों के लिए एक मिसाल है। जो महिला कभी घर से बाहर निकलने में डरती थीं, आज वही अपने पैर पर खड़ी है और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही है।
श्रीमती सुशीला यादव ने बताया कि वे स्व सहायता समूह से जुड़कर इन्होंने बचत करना सीखा और इन्ही बचत से लोन लेकर अपने पति के लिए ऑटो पार्ट्स की दुकान खोला। उनके पति पहले दूसरे के पास काम करने जाते थे। लेकिन अब उनका स्वयं का ऑटो पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकान है। इसके अलावा 2 अन्य युवाओं को इससे रोजगार मिल रहा है।
श्रीमती यादव ने इसके लिए ‘विष्णु भैया‘ के सुशासन की सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘विष्णु भैया‘ की सरकार में प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही हैं। महतारी वंदन योजना से लाखों माताओं को भी आर्थिक मजबूती मिली है।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार सरगुजा जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और खुशियों का संदेश लेकर आया है। महतारी ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारा...
गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड...
सर्व आदिवासी समाज जिला-बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा (स्टैच...