लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का कद

Posted On:- 2026-08-30




लखनऊ(वीएनएस)।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को पूरी दुनिया बेहद गंभीरता और ध्यान से सुनती है। उन्होंने लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश की तेज प्रगति के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आज जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। रक्षा मंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ छावनी को आदर्श छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 12 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 10-12 साल पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यदि भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। यह है भारत की हैसियत और उसका कद।’’ रक्षा मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘‘लखनऊ की गति और प्रगति को पूरे उत्तर प्रदेश की गति और प्रगति से जोड़कर देखता हूं। मुझे कहने में थोड़ा भी संकोच नहीं है कि इसके विकास में योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सहयोग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब केंद्र और राज्य सरकारों की सोच एक दिशा में चलती है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है।
आज 101 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है और ये परियोजनाएं लखनऊ छावनी के भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हैं।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि ये 12 परियोजनाएं एक बेहतर और स्वच्छ छावनी, पर्याप्त जलापूर्ति, बच्चों के बेहतर भविष्य और खेल के बेहतर अवसर का संकल्प हैं। सिंह ने कहा, ‘‘आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात मैं नहीं, सारी दुनिया कहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत का अर्थ केवल बड़ी-बड़ी परियोजनाएं और आधुनिक इमारतें नहीं हैं।
विकसित भारत’ का अर्थ है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचे और नौजवानों को खेलने तथा अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलें। यही सच्चा विकास है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ‘विकसित भारत’ की यात्रा बड़े शहरों से शुरू होकर हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए। मैं कह सकता हूं कि लखनऊ और उप्र में मुख्यमंत्री इस काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ कर रहे हैं।’’ समारोह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री असीम अरुण ने भी संबोधित किया।



Related News
thumb

एएमयू प्रोफेसर ने मोहन भागवत के बयान का किया स्वागत:रेहान अख्तर काश...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रोफेसर रेहान अख्तर काशमी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया न्यूयॉर्क बयान का स्वागत किया है।30 अगस्त 2026...


thumb

शुद्धीकरण विवाद पर एनसीबीसी अध्यक्ष का राहुल गांधी पर पलटवार, बोलीं...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है...


thumb

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्ते अब 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बे...


thumb

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 राज्यों के चुनाव और युवाओं को पार्टी...

य़हां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के 40 से अधिक वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को अहम बैठक कर उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब समेत सात चुनावी राज्...


thumb

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भा...

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मीरवाइज उमर फारूक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग पर कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाक...