भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 राज्यों के चुनाव और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर की बैठक

Posted On:- 2026-08-30




नई दिल्ली(वीेएऩएस)।य़हां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के 40 से अधिक वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को अहम बैठक कर उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब समेत सात चुनावी राज्यों की रणनीतियों की समीक्षा की। इस बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कार्ययोजना पर मंथन के अलावा 17 सितंबर से शुरू होने वाले महीने भर के सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा भी शामिल रही।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें युवाओं तक पहुंच बनाने संबंधी पार्टी की योजना पर चर्चा हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी भी इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा था।
बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी शामिल हुए। पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्षों अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या भी बैठक में मौजूद थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शामिल नेताओं में शामिल थे। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने देशभर से पार्टी के 40 से अधिक नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बैठक में क्या हुआ, इस पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह बैठक उस वक्त हुई जब भाजपा 17 सितंबर से देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए शुरू किया जाएगा। यह निर्णय 22 अगस्त को पार्टी के सभी 67 नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में लिया गया था।
इस बैठक में भाजपा की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। इस देशव्यापी अभियान के दौरान, भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी।



Related News
thumb

एएमयू प्रोफेसर ने मोहन भागवत के बयान का किया स्वागत:रेहान अख्तर काश...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रोफेसर रेहान अख्तर काशमी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया न्यूयॉर्क बयान का स्वागत किया है।30 अगस्त 2026...


thumb

शुद्धीकरण विवाद पर एनसीबीसी अध्यक्ष का राहुल गांधी पर पलटवार, बोलीं...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है...


thumb

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्ते अब 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बे...


thumb

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भा...

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मीरवाइज उमर फारूक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग पर कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाक...


thumb

लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बो...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इ...