पीएमएफएमई योजना में राष्ट्रीय सम्मान पर कलेक्टर ने दी बधाई

Posted On:- 2026-08-31




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को उत्कृष्ट हैण्ड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित जांजगीर-चांपा जिले के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार शुक्ला को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर महोबे ने पीएमएफएमई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को लगातार मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डीआरपी शुक्ला द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पीएमएफएमई योजना के साथ-साथ अन्य स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं में भी सक्रियता से कार्य कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अंत्यावसायी, खादी एवं ग्रामोद्योग, मुद्रा लोन सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार शुक्ला को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 24 एवं 25 अगस्त 2026 को आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था। उन्हें छत्तीसगढ़ में पीएमएफएमई योजना के तहत सर्वाधिक हितग्राहियों को हैण्ड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है।




Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...