निगम के 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Posted On:- 2026-09-01




भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले 7 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की गई।

सेवानिवृत्त होने वाले  अधिकारी कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, कर्मचारियों में राजस्व निरीक्षक प्रसन्न कुमार तिवारी, फिल्ड वर्कर कृष्णा यादव, हेल्पर क्लीनर ओम प्रकाश तिवारी, सफाई कामगा राजबती निषाद एम जोसफ एवं योव्हान शामिल हैं। मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन एवं अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना किए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में कर्मचारियों द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन महत्वपूर्ण होता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अनुभव और कार्यों के माध्यम से निगम की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। 

समारोह में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, श्वेता वर्मा, बसंत साहू, शंकर सुवन मरकाम, रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, राजस्व अधिकारी शरद दूबे, शालिनी गुरउ, सागर दुबे, रीता चतुर्वेदी, नवीन साहू, रोहित बंजारे, हेमचंद बंजारे, कृष्णा देशमुख, श्रवण ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, गेंद राम सिन्हा, राज सच्चर, गिरधर वर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे : कलेक्टर

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...


thumb

कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...


thumb

धान खरीदी पंजीयन- संस्थागत छूट समाप्त, बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...


thumb

बेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना ...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...


thumb

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन में प्रतिभाग...

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन 2026 का आयोजन जिला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा ह...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...