रायपुर (वीएनएस)। दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ, रायपुर में आयोजित समयोपदेश वर्षायोग 2026 के पावन सानिध्य में 1 सितंबर का दिन भक्ति, स्वाध्याय, धर्म और ध्यान के अपार आनंद के साथ संपन्न हुई। समयोपदेश वर्षायोग समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नायक जैन एवं उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन विक्की,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज प्रातः 7.30 बजे बड़ा मंदिर के जिनालयों में भारी भीड़ देखने को मिली आज मूलनायक भगवान के समक्ष अभिषेक एवं पावन शांतिधारा करने का प्रथम सौभाग्य गैरतगंज वाले रूपम जैन, राजेश कुमार जैन, गौतम जैन तथा श्रीमती अदिति जैन को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही त्रिकाल चौबीसी में प्रतिमा जी विराजमान करने वाले सौभाग्य टैगोर नगर के विद्यासागर परिवार राजेश जैन, श्रीमती प्रीति जैन, दीपांशु जैन, श्रीमती आयुषी जैन, श्रीमती आशा जैन एवं परी जैन ने मूलनायक भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का पुण्य अर्जन किया।
आज नवधा भक्ति के साथ मुनि की सहर चर्या संपन्न हुई जिसमें परम पवित्र आहारदान का सौभाग्य मुनि आगम सागर के लिए सप्रे मैदान बुढ़ापारा निवासी महेंद्र कुमार जैन को प्राप्त हुआ। मुनि पुनीत सागर को आहारदान देने का सौभाग्य जैन बाड़ा निवासी श्रीमती पुष्पादेवी एवं बंशीलाल जैन को मिला। एलक धैर्य सागर के आहारदान का सौभाग्य गोल बाजार निवासी श्रीमती मंजूदेवी कैलाशचंद्र एवं श्रीमती अर्चना विशाल पंड्या को प्राप्त हुआ, तथा एलक स्वागत सागर को आहारदान कराने का सौभाग्य जैन बाड़ा निवासी श्रीमती प्रज्ञा माधव जैन को प्राप्त हुआ।
आज के आयोजन के दौरान मुनि आगम सागर द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र एवं छह ढाला की कक्षा में स्वाध्याय कराया गया। तत्पश्चात अपने ओजस्वी प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि बाजार में उपलब्ध चोरी और वासना बढ़ाने वाला साहित्य संसार और आसक्ति को बढ़ाता है। ऐसे साहित्य का पठन-पाठन न करके गुरु को प्रसन्न करने वाले ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए।
मुनिश्री ने सीख दी कि जिन परिणामों से आत्मा में आसक्ति आए, वे कार्य कभी न करें। भोगों से तृष्णा कभी शांत नहीं होती, बल्कि संयम के माध्यम से ही तृष्णा को मिटाया जा सकता है। रावण के पास अनेक रानियां थीं, फिर भी तृष्णा के वश होकर वह पराई स्त्री का हरण कर लाया, जो उसके विनाश का कारण बना। स्वदार संतोष व्रत का पालन करने वाला व्यक्ति ही अपनी धर्मपत्नी के साथ संतुष्ट और सुखी रहता है।
कुव्यसनों पर प्रहार करते हुए मुनिश्री ने कहा कि जिस प्रकार लड्डू में मिलाकर देने पर भी जहर प्राणघातक ही सिद्ध होता है, उसी प्रकार गुटखा और नशा साक्षात जहर हैं। आज समाज में बढ़ रहे अपराध, खून और मारपीट का मुख्य कारण व्यसन ही हैं। गृहस्थों को सीख देते हुए मुनिश्री ने कहा कि जब घर में धन और समृद्धि बढ़े तो बुद्धि को दान और पुण्य कार्यों की ओर लगाना चाहिए, अन्यथा वह धन निश्चित रूप से व्यसनों की ओर ले जाएगा।
समस्त पुण्यार्जक परिवारों के इस महान पुण्य की सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर भावभीनी अनुमोदना करती है। साथ ही समयोपदेश वर्षायोग समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर ने सभी धर्मानुरागी बंधुओं से अपील की है कि वे प्रतिदिन सपरिवार पधारकर पूज्य मुनिश्री के दिव्य दर्शन, पूजन, स्वाध्याय, देशना एवं भोज का लाभ उठाकर अपना जीवन धन्य बनाएं।।
शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में किया गया।
भारतीय जनता पार्टी बोड़ला शक्ति केंद्र की काम-काजी समीक्षा बैठक स्थानीय मंगल भवन में मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में...
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...
- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...