शकुंतला फाउंडेशन के ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह’ में 201 शिक्षक सम्मानित

Posted On:- 2026-09-01




रायपुर (वीएनएस)। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे 201 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह का संचालन उद्घोषिका श्रीमती रात्रि लहरी ने किया। उन्होंने अपने प्रभावी उद्बोधन से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एम.जी. सतीश कुमार, आर चैंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर के सतीश थौरानी, डॉ. एन.के. अग्रवाल (निर्मल अग्रवाल), राजेश गुरनानी, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला और कविता कुंभज सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर आर्टेमिस शांति अस्पताल के डॉ. अजीत मिश्रा और डॉ. मनीषा शर्मा ने शिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन और संतुलित आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बदलती जीवनशैली के बीच शिक्षकों के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विशाल मिश्रा, रितु श्रीवास्तव, खुशबू गोस्वामी, संजना सिंह, नीता विश्वकर्मा, महेश दुबे, गोविंद अग्रवाल सहित फाउंडेशन के सदस्य और बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। आयोजकों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को सम्मानित करना नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।



Related News
thumb

भोगों से नहीं संयम से मिटती है तृष्णा, धन का उपयोग दान में करें: मु...

दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ, रायपुर में आयोजित समयोपदेश वर्षायोग 2026 के पावन सानिध्य में 1 सितंबर का दिन भक्ति, स्वाध्याय, धर्म और ध्यान के ...


thumb

बोड़ला शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक में जसविंदर बग्गा ने दिए संगठना...

भारतीय जनता पार्टी बोड़ला शक्ति केंद्र की काम-काजी समीक्षा बैठक स्थानीय मंगल भवन में मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में...


thumb

पाताकुटरू में मोबाइल टॉवर से बदली संचार की तस्वीर, ग्रामीणों को मिल...

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...


thumb

युवा उड़ान 2026 से बीजापुर में गूंजा युवाओं के सामर्थ्य और संकल्प का...

- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...


thumb

नारी सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिक...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...