Posted On:- 2026-09-01




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर प्रसव सेवा शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी एस मार्को के निर्देशन में 01 सितंबर 2026 को रात्रि 01रू30 बजे पहला सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसव से स्वस्थ नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसका वजन 2.570 किलोग्राम है। 

प्रसव उपरांत चिकित्सकीय परीक्षण में माता एवं नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए। जच्चा एवं बच्चा दोनों की आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल एवं निगरानी की जा रही है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में सुरक्षित प्रसव सेवा की शुरुआत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा आवश्यकता के अनुसार समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सफल प्रसव में केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्व जायसवाल तथा स्टाफ नर्स क्रांति, प्रियंका एवं हिमांशी, संस्था के समस्त कर्मचारियों, एमटी तथा मितानिन अलका का योगदान रहा।



Related News
thumb

जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी ...

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए...


thumb

नशामुक्ति और पोषण का संदेश लेकर युवाओं ने लिया स्वस्थ एवं जिम्मेदार...

युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज स्वर्गीय छोटेला...


thumb

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए धमतरी जिले में 3 हजार से अधिक छात्र...

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत धमतरी जिले में इस वर्ष छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए 3 हजार से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।...


thumb

पीढ़ियों से संरक्षित ‘चिरपोटी टमाटर’ को मिली कानूनी पहचान

जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम गुहनानाला के किसान बंसी लाल सोरी द्वारा पीढ़ियों से संरक्षित स्थानीय एवं पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ किस्म को पौधा किस...


thumb

पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित का...


thumb

नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में...