जगदलपुर (वीएनएस)। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा और निष्ठावान कार्यकाल पूरा करने के उपरांत कार्यालय परिवार द्वारा गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सुदीर्घ अनुभव और उत्कृष्ट सेवा भाव को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त संचालक कमल कुमार बघेल ने पाणिग्राही को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि चार दशकों से अधिक की निरंतर शासकीय सेवा अपने आप में निष्ठा और समर्पण की मिसाल है। पाणिग्राही ने अपने पूरे सेवाकाल में दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, समयबद्धता और ईमानदारी से किया, जो विभाग के युवा कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु और सुख-शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने पाणिग्राही के साथ कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया। सहकर्मियों ने उनके शांत, मिलनसार स्वभाव और प्रशासनिक कार्यों में कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। पाणिग्राही ने भी अपने विदाई संबोधन में सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग में बिताए पलों को अपने जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।
इस विदाई समारोह में सहायक संचालक अर्जुन पाण्डेय, सहायक ग्रेड-1 बीआर पोयाम, फोटोग्राफर रामनारायण ध्रुव, दफ्तरी जीआर बघेल सहित संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति लाने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की मंत्रा...
जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोशल मीडिया रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया।
पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो...
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के आयोजन को लेकर आज संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (मालवीय रोड) एवं दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धार्मिक अनुष्ठानों, स्वाध्याय और प्रवचन ...