जगदलपुर (वीएनएस)। बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्रवासियों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति लगातार जागरूक कर रही है।
इसी क्रम में 29 अगस्त को थाना परिसर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सीएससी केंद्र संचालकों और स्थानीय व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण तौर-तरीके साझा किए। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें।
थाना स्टाफ द्वारा जागरूकता का यह दायरा केवल थाने तक सीमित न रखकर क्षेत्र के स्कूलों, हाट-बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर रही है और अपील कर रही है कि किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का यह व्यापक प्रयास न केवल आमजन में सतर्कता बढ़ा रहा है, बल्कि साइबर अपराध मुक्त बस्तर के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।
ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अ...
कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर...
जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन ...
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्ष...
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...