जगदलपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में यह संभाग स्तरीय संयुक्त बैठक 2 सितंबर को सुबह 11 बजे बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और पोटा केबिन के अधीक्षकों की प्रत्यक्ष उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
इस समीक्षा बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नक्सल उन्मूलन के बाद सुरक्षा और सामान्य हो रहे हालातों के बीच बंद पड़े या नवीन स्कूलों को पुनः खोले जाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही आवासीय व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, शिकायत पेटी, महिला चैकीदार एवं महिला होमगार्ड की तैनाती जैसे प्रयासों की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक में इन विद्यालयों में ड्रॉप-आउट दर को कम करने, छात्राओं के स्वास्थ्य, खेल गतिविधियों और भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा होगी। वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों एवं पोटा केबिन में विद्यार्थियों हेतु भोजन व आवास की व्यवस्था, रिक्त पदों की स्थिति और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार से जुड़े उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अ...
कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर...
जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन ...
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्ष...
बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है।