कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Posted On:- 2026-09-02




अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त  प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।    

      जनदर्शन में ग्राम पंचायत कड़ार के सरपंच ब्रजेश दुबे ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कड़ार के मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए नक्शा, खसरा, प्रस्ताव एवं ग्राम पंचायत की 15वें वित्त की सहमति सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने कलेक्टर से कार्य की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी (रॉक) के शाला विकास समिति के सदस्य जोहन वस्त्रकार द्वारा ग्राम के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की व्यवस्था करने की बात कहीं गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता का पद रिक्त है। उन्होंने छात्र संख्या को देखते हुए विद्यालय में तत्काल अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की पदस्थापना किए जाने का अनुरोध किया है।

       ग्राम उसलापुर, वार्ड क्रमांक 03 निवासी प्रमोद कुमार टण्डन ने भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिर जाने का उल्लेख करते हुए आपदा प्रबंधन सहायता कोष से मकान निर्माण के लिए सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि बारिश के कारण उनका मकान गिर गया है, जिससे परिवार को निवास की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।       



Related News
thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...


thumb

पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त

कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल...


thumb

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक ख...

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प...


thumb

धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 तक

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समिति...


thumb

1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अज...


thumb

शिशु संरक्षण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्र...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास...