धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 तक

Posted On:- 2026-09-02




कोरबा (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समितियों के माध्यम से जारी है। जिले में अब तक 52 हजार 350 कृषकों का धान विक्रय हेतु पंजीयन किया जा चुका है।

विगत वर्ष पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पुनः पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे कृषक संबंधित सहकारी समिति में जाकर अपने पंजीकृत भूमि खसरों एवं रकबे की जानकारी का अवलोकन कर उसकी शुद्धता सुनिश्चित कर सकते हैं।

धान विक्रय हेतु पंजीयन के लिए खरीफ वर्ष 2026-27 में सभी श्रेणी के कृषकों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। कृषक अपना एग्रीस्टैक पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल, सीजी एग्रीस्टैक ऐप, लोक सेवा केन्द्र अथवा संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से करा सकते हैं।

जिले में नवीन वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के धान विक्रय हेतु पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कृषक 15 सितंबर 2026 तक संबंधित सहकारी समितियों में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

कृषकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें, ताकि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

धान पंजीयन अथवा एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कलेक्टर खाद्य शाखा, कोरबा के दूरभाष क्रमांक 9691901259 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा तहसीलदार कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे : कलेक्टर

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...


thumb

कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...


thumb

धान खरीदी पंजीयन- संस्थागत छूट समाप्त, बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...


thumb

बेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना ...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...


thumb

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन में प्रतिभाग...

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन 2026 का आयोजन जिला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा ह...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...