बिलासपुर (वीएनएस)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में डॉक्टरों की अनुपस्थिति संबंधी सूचना को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...
कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल...
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समिति...
कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अज...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास...