माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए 25 तक आवेदन

Posted On:- 2026-09-02




दोनों पुरस्कारों के लिए चयनित महिला को 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

गरियाबंद (वीएनएस)।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान, वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें माता बहादुर कलारिन सम्मान तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार शामिल हैं। दोनों पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि 2-2 लाख रुपये नगद अथवा चेक के रूप में प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

माता बहादुर कलारिन सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाएगा। वहीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाएगा। दोनों पुरस्कारों के लिए छत्तीसगढ़ की निवासी एक महिला का प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित महिला को पुरस्कार राशि के साथ सम्मान, प्रतीक चिन्ह युक्त पट्टिका एवं प्रशस्ति प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रहेगा।

आवेदन के लिए महिला का पूर्ण परिचय, संबंधित क्षेत्र में किए गए सेवा एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। उपलब्धियों के वास्तविक तथ्यों पर आधारित होने संबंधी प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा। इसके अलावा पूर्व में प्राप्त अन्य पुरस्कारों का विवरण, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के संबंध में प्रकाशित प्रतिवेदन की जानकारी एवं उसकी छायाप्रतियां, प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं तथा संस्थाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रति अथवा सत्य प्रतिलिपि तथा अन्य सुसंगत दस्तावेज संलग्न करने होंगे। चयन होने की स्थिति में पुरस्कार ग्रहण करने के संबंध में महिला की लिखित सहमति भी प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 25 सितम्बर 2026 के पूर्व संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 79 से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।



Related News
thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...


thumb

पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त

कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल...


thumb

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक ख...

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प...


thumb

धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 तक

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समिति...


thumb

1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अज...


thumb

शिशु संरक्षण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्र...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास...