1 से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा उल्लास नव भारत साक्षरता पखवाड़ा

Posted On:- 2026-09-02




एमसीबी (वीएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप देशभर में संचालित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय द्वारा सभी कलेक्टर एवं अध्यक्ष (कार्यकारिणी), जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

शासन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन को साक्षर बनाना है। इसी क्रम में 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाकर आमजन को साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साक्षरता पखवाड़े का विशेष फोकस 15 वर्ष से अधिक आयु के उन वयस्कों को साक्षर बनाने पर रहेगा, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है। अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को पढ़ने-लिखने तथा दैनिक जीवन में आवश्यक बुनियादी ज्ञान और कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शासन ने जिले के अधिकारियों से साक्षरता पखवाड़े एवं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इसके तहत निर्धारित तिथियों के अनुसार विभिन्न साक्षरता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाया जा सके।

जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों के दौरान आयोजित गतिविधियों की फोटो, दस्तावेजीकरण, सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी सुरक्षित रखी जाएगी। पखवाड़े की गतिविधियां पूर्ण होने के बाद एक सप्ताह के भीतर कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट एवं किए गए नवाचारों से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।




Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान को बनाएं जनभागीदारी का बड़ा अभियान : मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाने की तैयारी तेज हो गई है।


thumb

सीएम साय ने ओडिशा के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल से की भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति


thumb

दशहरा-दिवाली से विंटर ब्रेक तक, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल...

छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी क...


thumb

विवेकानंद नगर में 50 दिन की तपस्या पूर्ण करने वाले 45 तपस्वियों का ...

विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ।


thumb

रायपुर में 50 करोड़ की रंगदारी का कॉल! बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर ...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच गय...


thumb

गुटखा गोदाम पर जीएसटी की रेड: 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।