रेत एवं मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त,

Posted On:- 2026-09-04




प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार होगी कार्रवाई

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (वीएनएस)। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईंट निर्माण हेतु) के अवैध परिवहन करते पाए गए 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम द्वारा सिलपहरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर वाहनों तथा ज्योतिपुर तिराहा में मिट्टी (ईंट) का अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर वाहन को पकड़ा गया। सभी 4 वाहनों को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। इनमें 3 ट्रैक्टर वाहनों को अमरपुर थाना परिसर तथा 1 ट्रैक्टर वाहन को नगर सैनिक परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जब्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) एवं 23(क) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

          कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई मंय खनि निरीक्षक  सुजीत कंवर,  शिवकुमार लहरे,  सतीश साहू एवं साहिब गनी सैनिक शामिल रहे। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।



Related News
thumb

जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 क...

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृ...


thumb

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का आंतरिक निरीक्षण किया।...


thumb

कलेक्टर ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश द...


thumb

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग ...

सहयोग राशि जमा करने के लिए बालाराम साहू, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, कबीरधाम मोबाईल नंबर 9407995031 पर संपर्क कर सकते है। राशि संकलित कर रेडक्रॉस र...


thumb

आईटीआई कवर्धा में 8 व्यवसायों में प्रवेश के लिए अष्टम चरण की ऑनलाइन...

प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए उक्त 08 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण हेतु 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11.59 बजे...