जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृति

Posted On:- 2026-09-04




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत किए गए है।

स्वीकृत कार्यों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत खरला एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख हजार 73 रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के होने पर क्षेत्र में 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। झिरियानाला स्टापडेम योजना के कार्य के लिए 3 करोड 87 लाख 17 हजार रूपए, योजना के कार्य पूर्ण होने पर 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। खटम्बर व्यपवर्तन योजना के नहर उन्नयन एवं सीसी चौनल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड 93 लाख 08 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य होने पर 296 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कोडांगी व्यपवर्तन योजना के नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड 38 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 92 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कौडि़या एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड 50 लाख 99 हजाररूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड 99 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 179 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

         कोरिया जिले के सलबा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 2 करोड 19 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 59 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चम्पाझर जलाशय मंं नहर उन्नयन कार्य के लिए 1 करोड़ 95 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुरमा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 42 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है।

       सूरजपुर जिले के कल्याणपुर जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृति दी गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बद्रिकाश्रम जलाशय योजना नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 43 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 29 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। पसला जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 06 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जामडीह जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 45 हजार रूपए  स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

      सूरजपुर जिले के ही गंगोटी जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 72 लाख 18 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 96 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। डांडकरवां एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 09 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मायापुर-2 जलाशय योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 70 लाख 88 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

      बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चरगढ़ नाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 67 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कामेश्वरनगर जलाशय 02 योजना का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 91 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 215 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बाहरचुरा बांध का जीर्णोंद्वार एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ 96 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

      जरहाडी नाला में एनीकट योजना कार्य के लिए 3 करोड़ 06 लाख 09 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। अलखडीहा जलाशय योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 31 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। भुरसाटोली जलाशय योजना कार्य के लिए 2 करोड़ 98 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

       सरगुजा जिले के बोदार नाला स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 81 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बकमेर स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 81 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चन्दनई व्यपवर्तन योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कंचनपुर जलाशय योजना के नहर का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। लेदराडांड करोवापारा में व्यपवर्तन योजना कार्य 4 करोड़ 43 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मांड नदी भण्डारडांड में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 95 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सरमना में सिंचाई सुधार व विस्तार एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 29 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

         जशपुर जिले के लुखी जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 99 लाख 63 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। हर्री जलाशय योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 99 लाख 96 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत दाराखारिया में छठघाट का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 04 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। पायर पखना सुकबासुपारा बारो स्टापडेम योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 82 लाख 01 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कुनकुरी कार्यालयीन भवन एवं परिसर भवन निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 68 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए है। तुम्बाजोर व्यपवर्तन योजना का शीर्ष कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 415 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार से जल संसाधन विभाग ने उप संभाग पत्थलगांव का कार्यालय भवन का निर्माण एवं उप संभाग अंतर्गत चार आवासीय भवनों का उन्नयन कार्य के लिए 1 करोड़ 49 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की है।



Related News
thumb

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का आंतरिक निरीक्षण किया।...


thumb

रेत एवं मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त,

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईं...


thumb

कलेक्टर ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश द...


thumb

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग ...

सहयोग राशि जमा करने के लिए बालाराम साहू, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, कबीरधाम मोबाईल नंबर 9407995031 पर संपर्क कर सकते है। राशि संकलित कर रेडक्रॉस र...


thumb

आईटीआई कवर्धा में 8 व्यवसायों में प्रवेश के लिए अष्टम चरण की ऑनलाइन...

प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए उक्त 08 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण हेतु 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11.59 बजे...