छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक 9 सितंबर को

Posted On:- 2026-09-04




नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर राज्य मंत्री दर्जा का समीक्षा दौरा 9 सितंबर 2026 को नारायणपुर जिले में प्रस्तावित है। समीक्षा दौरे के दौरान दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं रिपोर्ट/प्रतिवेदन की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी दो दिवस के भीतर कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा), नारायणपुर में उपलब्ध कराएं। सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में आवश्यक विभागीय जानकारी एवं अद्यतन प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Related News
thumb

आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...



thumb

पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशिय...

कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजद...


thumb

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल...

अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...


thumb

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्र...

प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...


thumb

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने...

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत कटघोरा में 23 सितंबर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 24 सितंबर तथा जनपद पंचायत कोरबा में 25 सितंबर 2026 को श...