'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर बंपर आगाज़, सुबह 9 बजे के शो हाउसफुल

Posted On:- 2026-09-04




मुंबई (वीएनएस)। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' आज 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइज़ी ने बड़े पर्दे पर आते ही थिएटर्स में तहलका मचा दिया है।

हॉलीवुड फिल्मों जैसा दिखा क्रेज
फिल्म के रिलीज़ होते ही सुबह के शोज़ (First Day First Show) में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के शुरुआती रिस्पॉन्स पर हैरानी जताते हुए लिखा: "मिर्ज़ापुर: द मूवी के सुबह 9 बजे के शो को लगभग हाउसफुल देखना शानदार है! वो भी एक ऐसे प्रीमियम मल्टीप्लेक्स में, जहाँ आमतौर पर इतनी भीड़ सिर्फ हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में ही देखने को मिलती है।"

मजबूत एडवांस बुकिंग का दिखा असर
फिल्म को लेकर बने जबरदस्त बज़ और मजबूत एडवांस बुकिंग का सीधा असर सिनेमाघरों के टिकट खिड़की पर साफ नजर आ रहा है। ओटीटी पर इतिहास रचने के बाद अब दर्शक बड़े पर्दे पर 'मिर्ज़ापुर' के अपने पसंदीदा किरदारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं।

दिग्गज निर्माताओं का बड़ा दांव
    निर्देशन: गुरमीत सिंह
    कहानी एवं लेखन: पुनीत कृष्णा
    निर्माता: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट)
    सह-निर्माता: कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी

ओटीटी से बड़े पर्दे तक का यह सफर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिस तरह की शुरुआत फिल्म को शुक्रवार की सुबह मिली है, उससे इसके पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई जा रही है।



Related News
thumb

‘द रेवोल्यूशनरीज’ के गाने ‘माहिया’ में महसूस करें पहली मोहब्बत का जादू

'द रिवोल्यूशनरीज़' की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना 'माहिया' रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहस...


thumb

रश्मिका मंदाना का बढ़ता क्रेज, ‘मूड ऑफ द नेशन’ पोल की बनीं टॉप फेवरेट

रश्मिका मंदाना ने अपनी बढ़ती उपलब्धियों की लिस्ट में एक और बड़ी पहचान जोड़ ली है, वह लेटेस्ट इंडिया टुडे मूड ऑफ़ द नेशन पोल में 14.7% वोट शेयर के स...


thumb

मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची टीम, बढ़ा एक्स...

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। पटना और वाराणसी में प्रमोशन के बाद आज फिल्म की स्टारकास्ट अहमदाबाद पहुंची


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले सोनल चौहान स्टारर डांस ...

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जो पहली बार लोगों की पसं...


thumb

‘अर्जुन रेड्डी’ के बाद और गहरा हुआ रिश्ता, संदीप संग बॉन्ड पर विजय ...

‘अर्जुन रेड्डी’ विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे खास और अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उनके करियर का रुख ही बदल दिया और देखते ही देखते एक कल्...