‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले सोनल चौहान स्टारर डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज

Posted On:- 2026-09-01




मुंबई (वीएनएस)। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जो पहली बार लोगों की पसंदीदा OTT फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु लीड रोल में नजर आएंगे। इस बड़े थिएट्रिकल ट्रांजिशन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि फिल्म ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को और बड़े स्केल पर पेश करने वाली है। फिल्म के पावर-पैक्ड टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों में होने वाले धमाके की झलक दे दी है।

अब फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले मेकर्स ने हाई-एनर्जी डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज कर दिया है। गाने में सोनल चौहान अपने सिजलिंग और एनर्जेटिक डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं, वहीं रवि किशन और दिव्येंदु भी उनके साथ इस वाइब्रेंट नंबर में शामिल हैं। राशमीत कौर और रे की आवाज में सजे इस गाने को रे ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। ‘घूम घूम’ ने फिल्म को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,
"अब मिर्ज़ापुर में मचेगी धूम
जब बजेगा घूम घूम
#GhoomGhoom - Song Out Now!
#MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को सिर्फ़ हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज़ हो रही है। 3DaysToGo"

https://www.instagram.com/reel/Dcu6dR3t7uQ/

स्टारकास्ट को और बड़ा करते हुए फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी नजर आएंगी। सभी कलाकार मिलकर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक अनकहे और एपिक चैप्टर को बड़े पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देंगे।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

फिल्मों से परे हैं NTR की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक न...

ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।


thumb

रियलिटी शोज़ का बाप ‘बिग बॉस’! पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ होगा ऑन...

भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन...


thumb

‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ के एपिसोड 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF), अपने असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग स्टोरीज़ के माध्यम से और अपने हर तरह के जॉनर के


thumb

‘तुम्बाड 2’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया बड़ा बयान, जानें क्य...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट तुम्बाड 2 के बारे में खुलकर बात की है, और बताया है कि दर्शक पहले पार्ट के लंबे इंतज़ार वाले सीक्वल ...


thumb

मोहनलाल की L367 का बड़ा ऐलान, डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम...

भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर किए गए सबसे साहसी और दिलचस्प ऑपरेशन्स में से एक पर ‘ऑपरेशन गंगा - ए नेशन्स प्रॉमिस’ बनी है।


thumb

‘द रेवोल्यूशनरीज’ के गाने ‘माहिया’ में महसूस करें पहली मोहब्बत का जादू

'द रिवोल्यूशनरीज़' की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना 'माहिया' रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहस...