मुंबई (वीएनएस)। कुणाल खेमू की आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है। गाने का हुक ऐसा है जो आसानी से दिमाग से निकलता नहीं और इसकी धुन पर आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे। अमेजन MGM स्टूडियोज और टिप्स म्यूजिक ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले इस मजेदार और रोमांटिक ट्रैक को रिलीज किया है, जिसमें शरारत और मस्ती का सही डोज देखने को मिलता है। अमित त्रिवेदी ने इस गाने को कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ जैसी कैची लाइन और इसकी एनर्जेटिक धुन गाने को तुरंत याद रहने वाला बना देती है।
गाने के बारे में बात करते हुए सिंगर और कंपोजर अमित त्रिवेदी ने कहा, “जैसे ही हमने ‘रातों में आना’ पर काम शुरू किया, इसमें एक बहुत प्लेफुल एनर्जी थी, जिसे हम बनाए रखना चाहते थे। कुमार के लिरिक्स में एक प्यारी सी शरारत है और ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ का हुक भी बहुत नेचुरल रिदम वाला है। हमने धुन को सिंपल और कैची रखा, ताकि गाना सुनते ही लोगों को कनेक्ट हो और वे इसे आसानी से गुनगुना सकें। VIBE की अपनी एक अलग एनर्जी है और मैं चाहता था कि यह गाना उस दुनिया में एक नया फ्लेवर जोड़े, लेकिन अपनी अलग पहचान भी बनाए रखे।”
VIBE की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। उनकी सीधी-सादी जिंदगी अचानक एक ऐसी हाई-एनर्जी और अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है, जो उनकी दोस्ती और सर्वाइवल इंस्टिंक्ट दोनों को टेस्ट करती है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कुणाल खेमू ने ही फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल में नजर आएंगी। टिप्स म्यूजिक द्वारा पेश किया गया फिल्म का म्यूजिक इसकी यंग और अनप्रेडिक्टेबल दुनिया में एक और लेयर जोड़ता है और ‘रातों में आना’ VIBE में मिलने वाली मस्ती, रोमांस और शरारत की झलक देता है।
अमेजन MGM स्टूडियोज की फिल्म VIBE 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।
भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन...
इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF), अपने असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग स्टोरीज़ के माध्यम से और अपने हर तरह के जॉनर के
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट तुम्बाड 2 के बारे में खुलकर बात की है, और बताया है कि दर्शक पहले पार्ट के लंबे इंतज़ार वाले सीक्वल ...
भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर किए गए सबसे साहसी और दिलचस्प ऑपरेशन्स में से एक पर ‘ऑपरेशन गंगा - ए नेशन्स प्रॉमिस’ बनी है।
'द रिवोल्यूशनरीज़' की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना 'माहिया' रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहस...