कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ

Posted On:- 2026-08-27




मुंबई (वीएनएस)। 90 के दशक का बॉलीवुड संगीत आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। उस दौर में कुमार सानू, उदित नारायण जैसे गायकों की आवाजें हर घर में सुनाई देती थीं। अब एक बार फिर उस सुनहरे दौर की यादें ताजा होने वाली हैं। दरअसल, बॉलीवुड के दो दिग्गज प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उदित नारायण ने हाल ही में मुलाकात की। इस दौरान कुमार सानू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए खास प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया।

कुमार सानू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उदित नारायण के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कुमार सानू ने लिखा, ''अपने प्यारे दोस्त उदित नारायण से मिलकर बहुत अच्छा लगा। कुछ अच्छा आने वाला है। कुमार सानू के इस छोटे से कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, दोनों ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह किस प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। लेकिन इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि दोनों की आवाजें जल्द ही किसी नए गाने में एक साथ सुनाई दे सकती हैं।

कुमार सानू और उदित नारायण इससे पहले भी कई गानों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ में 'तेरी मेरी दोस्ती', 'बेवफा बहुत दिन घूमे', 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया', 'हम साथ-साथ हैं' और 'अपना बॉम्बे टॉकीज' जैसे गानों में आवाज दी है।



Related News
thumb

कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ का नया गाना आउट, 18 सितंबर को रिलीज़ होगी ...

कुणाल खेमू की आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है।


thumb

पॉडकास्ट में शान ने खोली दिल की बात, मां की याद और अपने खास रिचुअल ...

भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं।


thumb

24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग और डांस से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, अब वह एक नई जिम्मेदारी संभालने ...


thumb

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA ने कृति सेनन वाले विज्ञापन क...

GIVA के हालिया रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चल रही चर्चा ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। कृति सेनन की खासियत वाले इस विज्ञापन को लेकर ज्वेलरी ब्रांड


thumb

'डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग का नया अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर क...

आलिया भट्ट ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ की लीड गैंग की कूल केमिस्ट्री, यंग एनर्जी