'डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग का नया अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्टर

Posted On:- 2026-08-25




मुंबई (वीएनएस)। आलिया भट्ट ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ की लीड गैंग की कूल केमिस्ट्री, यंग एनर्जी और बेफिक्र स्टाइल की एक और झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांस दोस्ती, प्यार और बड़े होने के इस खूबसूरत लेकिन थोड़े उलझे सफर को दिल छू लेने वाले और मजेदार अंदाज में दिखाने का वादा करता है।

‘डोंट बी शाइ’ को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भुटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/DcdCPlesauc/?igsi=MTMycjNtbTE2b3kyaQ==

‘डोंट बी शाइ’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म हिंदी में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज की जाएगी।



Related News
thumb

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, समय रैना और...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इंडियाज़ गॉट लेटेंट में अपनी ट्रेडमार्क स्पॉन्टेनिटी का एक डोज़ जोड़ने के लिए तैयार हैं।


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में 10 दिन बाकी, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने...

जिस क्राइम फ्रेंचाइजी ने भारतीय स्ट्रीमिंग की दुनिया को एक नई पहचान दी, वह अब आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेजन एमजीएम स्ट...


thumb

प्राइम वीडियो पर आलिया-शाहीन की ‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल प्रीमियर 25...

प्राइम वीडियो, भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस, ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर...


thumb

अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स...


thumb

पूरी कहानी सुनना पसंद करती हैं दीपिका पादुकोण, फुल नरेशन के बिना नह...

अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था।