मुंबई (वीएनएस)। जिस क्राइम फ्रेंचाइजी ने भारतीय स्ट्रीमिंग की दुनिया को एक नई पहचान दी, वह अब आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। यह फिल्म उस कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसने 2018 में पहली बार दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। बड़े पर्दे के भव्य पैमाने को ध्यान में रखकर बनाई गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट के साथ फैंस के पसंदीदा किरदार भी वापस लौट रहे हैं, जिनमें दिव्येंदु के मुन्ना भैया, कुलभूषण खरबंदा के सत्यानंद त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर की स्वीटी गुप्ता शामिल हैं।
‘मिर्जापुर’ के फैंस का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का फाइनल काउंटडाउन शुरू कर दिया है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं और इसी मौके पर मेकर्स ने एक नया दमदार पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में पंकज त्रिपाठी के खतरनाक कलीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित, दिव्येंदु के मुन्ना भैया और जितेंद्र कुमार समेत कई अहम किरदारों की वापसी देखने को मिल रही है। पोस्टर बड़े पर्दे पर हाई-स्टेक्स एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक भव्य सिनेमाई अनुभव का वादा कर रहा है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर काउंटडाउन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भौकाल का नया ठिकाना: थिएटर। बड़े पर्दे पर ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ आने में बस 10 दिन बाकी! #MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को सिर्फ़ हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज़ हो रही है।” ओटीटी पर कई सीजन के जरिए करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा पड़ाव है, क्योंकि अब इसकी कहानी स्ट्रीमिंग स्क्रीन से निकलकर सिनेमाघरों के बड़े पर्दे तक पहुंचने जा रही है।
https://www.instagram.com/p/Dcc41_AgpHa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
10 दिनों का काउंटडाउन शुरू होते ही फैंस का एक्साइटमेंट अपने चरम पर पहुंच गया है। दर्शक अब बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का वही आइकॉनिक भौकाल देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ की लीड गैंग की कूल केमिस्ट्री, यंग एनर्जी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इंडियाज़ गॉट लेटेंट में अपनी ट्रेडमार्क स्पॉन्टेनिटी का एक डोज़ जोड़ने के लिए तैयार हैं।
प्राइम वीडियो, भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस, ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर...
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स...
अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था।