नई क्लास, नया क्रश और नई उलझनें: मिलिए‘ डोंट बी शाय’ की इस नई गैंग से

Posted On:- 2026-08-29




मुंबई (वीएनएस)। कॉलेज लाइफ, दोस्ती, पहला प्यार और बड़े होने की उलझनों का क्या होता है जब ये सब एक साथ टकराते हैं? प्राइम वीडियो ने आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की इंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म डोंट बी शाय का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में नई स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें आरुषि बजाज श्यामिली ‘शाय’, पीयूष खाटी मयंक, बियांका अरोड़ा तारा और अंश दुग्गल ध्रुव के किरदार में हैं। फिल्म दोस्ती, प्यार और कमिंग-ऑफ-एज की उथल-पुथल भरी दुनिया की कहानी दिखाती है।

https://www.instagram.com/reel/DciX1yJgjwt/?igsi=eXA3enl6emh3NmZs

फिल्म की यंग स्टारकास्ट टीजर में अपनी एनर्जी से भरपूर नजर आ रही है। शानदार विजुअल्स, ग्रूवी म्यूजिक, मजेदार केमिस्ट्री और इमोशनल ट्विस्ट्स के साथ टीजर जिंदगी के उन सालों की झलक देता है, जो सबसे रोमांचक होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा कन्फ्यूजिंग भी होते हैं।

डोंट बी शाय की कहानी 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है। शाय को लगता है कि उसने अपनी जिंदगी को पूरी तरह समझ लिया है और सब कुछ उसके प्लान के मुताबिक चल रहा है, लेकिन अचानक उसकी जिंदगी एक ऐसा मोड़ लेती है जिसकी उसने उम्मीद नहीं की थी। इसके बाद चीजें उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती हैं।

फिल्म को सृति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने इंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। डोंट बी शाय का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी।



Related News
thumb

पंकज त्रिपाठी से लेकर केके मेनन तक: वो OTT एक्टर्स जिन्होंने जीता द...

OTT ने हाल के सालों में भारतीय दर्शकों को कुछ सबसे यादगार कैरेक्टर्स दिए हैं, दमदार परफॉर्मेंस को पॉप-कल्चर मोमेंट्स में और एक्टर्स को घर-घर में मश...


thumb

‘द पैराडाइज’ के खास गाने में नानी के साथ कीर्ति सुरेश की एंट्री, एक...

‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे। मशहूर डायरेक्टर श्रीकांत ओडे...


thumb

कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ का नया गाना आउट, 18 सितंबर को रिलीज़ होगी ...

कुणाल खेमू की आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है।


thumb

पॉडकास्ट में शान ने खोली दिल की बात, मां की याद और अपने खास रिचुअल ...

भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं।


thumb

कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ

90 के दशक का बॉलीवुड संगीत आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। उस दौर में कुमार सानू, उदित नारायण जैसे गायकों की आवाजें हर घर में सुनाई देती थीं।