बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को यूएन का समर्थन

Posted On:- 2026-09-05




नई दिल्ली (वीएनएस)। बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को 'बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' घोषित किया है। भारत के लिए यह तारीख खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 2024 में भारत सरकार ने 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत की थी। 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' (जेआरसी) के संस्थापक भुवन रिभु ने बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक खास ग्लोबल डे मनाने की अंतरराष्ट्रीय मांग शुरू की थी।

मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भुवन रिभु ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में यूएन प्रस्ताव की मांग को फिर से दोहराया। इस दौरान अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा माडा बायो भी मौजूद थीं और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया। इसके बाद, सिएरा लियोन ने भारत समेत लगभग 50 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पेश करके इस कोशिश का नेतृत्व किया। इस प्रस्ताव में 27 नवंबर को बाल विवाह खत्म करने के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर घोषित करने की मांग की गई थी। 4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक भुवन रिभु ने कहा, "आज भारत बाल संरक्षण के मामले में विश्वगुरु है। भारत ने 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान सबसे पहले बच्चों और समुदायों ने शुरू किया था और जिसे बाद में सरकार का समर्थन और विस्तार मिला। अभियान के तहत 25 करोड़ से अधिक लोग एक साथ आए और 27 नवंबर 2024 को संकल्प लिया, वह आज दुनिया द्वारा स्वीकार किया गया एक अंतरराष्ट्रीय दिवस बन गया है।

यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व का क्षण है और मैं उन बच्चों, समुदाय के नेताओं, धर्मगुरुओं और विशेष रूप से अपने एनजीओ सहयोगियों को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने आज के दिन को संभव बनाया। मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार का उनके निर्णायक नेतृत्व और प्रतिबद्धता के लिए उल्लेख और धन्यवाद करना चाहता हूं। दुनिया हमारी ओर देख रही है, और हमारा काम तो अभी शुरू ही हुआ है।



Related News
thumb

सीएम योगी का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त फेस्टिवल...

योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त है, जहाँ त्योहार राज्य की नई पहचान बन गए हैं। उन्होंने प...


thumb

BJP ने GDP आंकड़ों पर Congress के सवालों को दिमागी नक्सल सोच बताया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर को गलत गणना से घटाकर 2.6 प्रतिशत बताने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता ...


thumb

PM Modi ने GSLV-F17 की सफलता पर ISRO को दी बधाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि GSLV-F17 की यह सफलता न केवल ISRO के तकनीकी कौशल का प्र...


thumb

ISRO ने GSLV से देश का पहला भू-इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 किया लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से 2300 किलोग्राम से भारी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा। यह उपग्रह पृथ्वी से करीब 36...


thumb

नेपाल की अंधेरी सुरंग में 9 दिनों तक मौत से जंग...जन्माष्टमी पर मिल...

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के नौ दिन बाद त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले गए कर्मचारी संजय साह ने अपन...