रायपुर (वीएनएस)। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की ओर से अमासेनी स्थित सुधा ओपन स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आयोजन से लेकर संचालन तक की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के विद्यार्थियों ने संभाली।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्कूल के पांच शिक्षकों जी.के. भटनागर, प्रो. आर.के. पांडे, श्रीमती भारतीय गंगाराम, भावना यादव और खुशी यादव को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राओं संध्या, महक, प्रिया, संतोषी, कनक, ईशा, पूजा, दुर्गेश्वरी, चांदनी और इशिका ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिक्षकों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षक की भूमिका, विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के महत्व और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन ने स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत किया।
रायपुर में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलिहा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के ल...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल...
शिक्षक दिवस पर स्वामी आत्मानंद उच्च.माध्यमिक विद्यालय जनता भिलाई-3 में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में शनिवार को धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने क्रोध के कारणों और उससे बचने क...